कश्मीरी गेट पुलिस की बड़ी कामयाबी, 30 साल से सक्रिय शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीरी गेट पुलिस की बड़ी कामयाबी, 30 साल से सक्रिय शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

-तीन चोरी के ऑटो-रिक्शा बरामद -12 मामलों में पहले से शामिल आरोपी; CCTV और ANPR कैमरों की मदद से ट्रेस कर पकड़ा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने ऑटो चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के थ्री-व्हीलर (TSR) बरामद किए हैं। आरोपी ऑटो-रिक्शा चोरी कर उन्हें तोड़-फोड़कर या मॉडिफाई कर स्पेयर पार्ट्स के रूप में बेच देता था।

मामला 21 जनवरी 2026 का है, जब करावल नगर निवासी हरवीर सिंह ने ऑनलाइन ई-FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह निगम बोध घाट में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे और पार्किंग में खड़ा उनका ऑटो-रिक्शा चोरी हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर प्रशांत यादव, SHO कश्मीरी गेट की देखरेख और एसीपी शंकर बनर्जी के मार्गदर्शन में SI उमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और ANPR कैमरों की मदद से चोरी हुए ऑटो की लोकेशन दिलशाद गार्डन इलाके में ट्रेस की।

करीब 100 से ज्यादा कैमरों की जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद अफजल नामक संदिग्ध की पहचान की। 29 जनवरी की देर शाम ISBT कश्मीरी गेट के पास केले घाट क्रॉसिंग पर जाल बिछाकर आरोपी को चोरी के ऑटो-रिक्शा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने निगम बोध घाट से ऑटो चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से ऑटो ड्राइवर है, लेकिन आसानी से पैसे कमाने के लालच में ऑटो चोरी करने लगा। वह T-आकार के औजार से लॉक तोड़ता था और मैकेनिक होने के कारण ऑटो को खोलकर उसके पार्ट्स बेच देता था।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी पहले भी मोटर वाहन चोरी के 12 मामलों में शामिल रहा है। उसकी निशानदेही पर सलीमगढ़ पार्क और गुर्जर भवन कोटला ईस्ट इलाके से दो और चोरी के ऑटो बरामद किए गए। इस कार्रवाई से कुल तीन मोटर वाहन चोरी (MVT) के मामले सुलझाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox