नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नॉर्थ दिल्ली में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

-339.5 ग्राम कमर्शियल मात्रा की हेरोइन बरामद -बुलेट बाइक से सप्लाई देने जा रहा था आरोपी; NDPS एक्ट में केस दर्ज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  नई दिल्ली, 06 फरवरी 2026 — नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 339.5 ग्राम अच्छी क्वालिटी की हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बरामद मात्रा कमर्शियल कैटेगरी में आती है।

पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी की शाम टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ‘गुड्डू’ नाम का एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल से चांदगीराम अखाड़ा, रिंग रोड रेड लाइट के पास स्मैक की सप्लाई करने आएगा। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व और एसीपी विदिशा कौशिक के मार्गदर्शन में SI जगबीर, SI रिंकू, ASI अशोक, ASI श्रीधर, HC नरेश, HC राहुल और कॉन्स्टेबल विनीत की टीम गठित की गई।

टीम ने ट्रॉमा सेंटर, सिविल लाइंस के पास जाल बिछाया। शाम करीब 7:40 बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से काले रंग की पॉलिथीन में 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

आरोपी की पहचान गुड्डू (24 वर्ष), निवासी अरुणा नगर, मजनू का टीला, सिविल लाइंस, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइंस में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत FIR नंबर 39/26 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की सतर्कता से मिली बड़ी कामयाबी
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह ड्रग्स बरेली के एक व्यक्ति से खरीदी थी और ट्रांस यमुना इलाके में सप्लाई करने जा रहा था। वह पिछले 3-4 वर्षों से अवैध ड्रग तस्करी में लिप्त है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह वर्ष 2022 में भी NDPS एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुका है।

फिलहाल पुलिस अवैध ड्रग्स के मुख्य सप्लायर और नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox