बाबा हरिदास नगर पुलिस ने अवैध हथियार सहित पकड़े चार युवक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने अवैध हथियार सहित पकड़े चार युवक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोनीपत में एक शख्स को मदद अपने पैसे वापिस लेने के लिए अवैध हथियार के साथ जा रहे चार युवाओं को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि जिला द्वारका हाईवे बाईक पैट्रोलिंग टीम की जांच में चारों युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये थे लेकिन पुलिस ने गहन छानबीन के बाद चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाईक व एक बैग जिसमें देसी कट्टा छिपाकर रखा गया था जब्त कर लिया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि गत 26 जून को दिचाउं डीटीसी बस डिपो के पास द्वारका बाईक हाईवे पैट्रोलिंग टीम के सदस्य हवलदार लोकेन्द्र व सिपाही नवीन ने एक बाईक पर सवार चार युवकों को जांच के लिए रोका था और जब उनसे बाईक के कागज दिखाने की बात कही तो चारों युवक टीम को चकमा देकर फरार हो गये। टीम ने जिसकी शिकायत द्वारका पुलिस को दी। पुलिस ने युवकों द्वारा छोड़ी बाईक व बैग की तलाशी ली तो उसमें एक देसी कट्टा बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी विजय सिंह व एसएचओ जगतार सिंह ने एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सूचनाओं के आधार पर उन्हे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान सचिन मलिक पुत्र आनन्द मलिक निवासी गांव जसराणा सोनीपत, योगेश उर्फ योगी पुत्रि बिजेन्द्र खर्ब निवासी गुमाना, गोहाना सोनीपत, राहुल पुत्र हरपाल सिंह निवासी अकबरपुर माजरा, अलीपुर दिल्ली और तरूण पुत्र सुरेन्द्र निवासी कश्मीरी कालोनी, नजदीक हिरंकी गांव अलीपुर दिल्ली के रूप में हुई है। हालांकि नजफगढ़ व आसपास के क्षेत्र का एक भी आरोपी रहने वाला नही है फिर भी ये नजफगढ़ में क्या करने आये, इस बात का पुलिस के पास कोई जवाब नही हैं। और खास बात ये है कि चारो आरोपियों को सोनीपत जाना था और चारों रहने वाले भी उधर के ही है तो इसमें पुलिस जो कहानी बता रही है वह कितनी सच्च है कहा नही जा सकता। या इनका नजफगढ़ क्षेत्र से कोई रिश्ता है या यहां से इन्होने अवैध हथियार खरीदा है यह भी कहा नही जा सकता। फिलहाल चारो आरोपी पुलिस की कस्टडी में है और पूछताछ में बताया है कि सचिन मलिक ने सोनीपत में एक शख्स को नौकरी में मदद के लिए चार लाख रूपये दिये थे लेकिन बाद में उस शख्स ने पैसे लौटाने से मना कर दिया जिस पर सचिन ने यह बात अपने एक दोस्त तरूण को बताई तो तरूण ने बताया कि उसने मेरठ से एक कट्टा खरीदा है जिसकी मदद से वो पैसे वापिस ला सकते है। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उन्होने अपने दो दोस्तों को भी अपने साथ ले लिया लेकिन जब अपनी योजना को अंजाम देने जा रहे थे तो जिला द्वारका बाईक हाईवे पैट्रोलिंग टीम के हत्थे चढ़ गये हालांकि वहां से वह बच निकलने में कामयाब हो गये लेकिन बाद में बाबा हरिदास नगर पुलिस ने उन्हे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox