गैर भाजपा शासित राज्य में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गैर भाजपा शासित राज्य में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर व आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के दोषी विकास दुबे को यूपी पुलिस पूरे अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है और उसकी तलाश के लिए यूपी से बाहर भी छापेमारी कर रही है। हालांकि इसी बीच विकासा दूबे के सरेंडर की भी खबरे आ रही है जिसे लेकर पुलिस और भी चैकस हो गई है और दिल्ली-एनसीआर से लेकर गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि विकास दूबे ग्रेटर नोएडा या फिर दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। लेकिन सूत्रों की माने तो विकास दूबे गैर भाजपा शासित राज्यों में ही सरेंडर कर सकता है क्योंकि अब भाजपा नेताओं पर उसका भरोसा नही रहा है और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
यही कारण है कि भारी पुलिस बल को कोर्ट परिसर में तैनात किया गया है और कोर्ट के सभी गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में होने की खबर से जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।
तीन साथी फरीदाबाद से गिरफ्तार गैंगस्टर विकास दुबे के फरीदाबाद में देखे जाने के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह तीनों विकास दुबे के साथी हैं। विकास दुबे के साथी अंकुर, श्रवण व प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर पर ओयो होटल में कमरा बुक कराने का आरोप है। अंकुर खेड़ीपुल थाना के भारत कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं विकास दुबे न सिर्फ फरीदाबाद के होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है बल्कि एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
विकास दूबे के फरीदाबाद में होने के चलते इस बात को और भी बल मिल रहा है कि वह दिल्ली में सरेंडर करने की जुगत बिठा रहा है। या फिर राजस्थान और पंजाब में भी सरेंडर कर सकता है। सूत्रों का मानना है कि यूपी पुलिस उसे अरेस्ट करने की बजाये सीधा उसका एनकाउंटर कर देगी। जिसकारण वह भागता फिर रहा है। और अपने राजनीतिक रसूखों को आजमा रहा है ताकि उसे सेफ सरेंडर करने में मदद मिल सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox