ऋषिकेश एम्स में भर्ती कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की मौत 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कोर्ट पेशी के दौरान हुई थी गोलीबारी -पुलिस वाहन पर फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुआ था बदमाश

ऋषिकेश/उमा सक्सेना/-    लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जा रहे कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। विनय त्यागी को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा के दौरान बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में गंभीर चोटें आई थीं। सीने, हाथ और गले में गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान घटना के तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर घात लगाकर हमला
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर हुई थी। मेरठ निवासी विनय त्यागी, जो उस समय रुड़की कारागार में बंद था, को धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेश किया जाना था। छह पुलिसकर्मियों की टीम सरकारी टाटा सूमो वाहन से उसे कोर्ट ले जा रही थी। फ्लाईओवर पर जाम लगने के कारण वाहन जैसे ही रुका, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

तीन गोलियां लगने से हालत बिगड़ी, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
फायरिंग के दौरान विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह वाहन के अंदर ही गिर पड़ा। हमले में दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच से फरार हो गए। घायल विनय त्यागी को तत्काल लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, इलाके में मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

दोनों शूटर गिरफ्तार, पैसों के विवाद में रची गई थी साजिश
घटना के दूसरे दिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर, काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) और उसका साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर हैं। पूछताछ में सन्नी ने स्वीकार किया कि पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते उसने विनय त्यागी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, विनय त्यागी रकम मांगने पर सन्नी को धमकी दे रहा था, जिससे नाराज होकर यह वारदात की गई।

पहले से था आपराधिक इतिहास, रेकी के बाद दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वे काशीपुर में डकैती के एक मामले में जेल जा चुके हैं। विनय त्यागी के रुड़की कारागार में शिफ्ट होने और लक्सर कोर्ट में पेशी की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों ने पूरे मार्ग की रेकी की और बुधवार को मौके का फायदा उठाकर पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था और कैदी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox