नए साल से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-‘ऑपरेशन आघात 3.0’ से अपराधियों में हड़कंप -285 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार, नशा और नकदी जब्त

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     नए साल के जश्न से पहले राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट जिले में ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ चलाकर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में कुल 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि निवारक कार्रवाई के दौरान 504 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी पुलिस ने कड़ी निगरानी में लिया है।

एक्साइज, एनडीपीएस और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
दिल्ली पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंबलिंग एक्ट के तहत बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और पांच ऑटो लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक उपायों के अंतर्गत कुल 1,306 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

हथियार, शराब, गांजा और नकदी की बड़ी बरामदगी
ऑपरेशन आघात के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध सामान हाथ लगा है। पुलिस ने 21 देशी पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद किए हैं। इसके साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद भी बरामद किए। इसके अलावा अभियान में 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन को भी जब्त या बरामद किया गया है।

जन सुरक्षा बढ़ाने के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान
इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का मुख्य उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाती रहेगी, ताकि नए साल के दौरान राजधानी में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox