शाहदरा की शादी में विवाद, नाबालिग की गोली मारकर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि समारोह के बीच कुछ लोगों और नाबालिग के बीच अचानक कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और गोली चल गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी CISF में हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में यूपी के कानपुर में तैनात था। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल भी बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला मौके पर हुए अचानक विवाद और गुस्से में की गई फायरिंग जैसा प्रतीत होता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शाहदरा में पहले भी हुई थी हत्या: जन्मदिन मनाने निकले युवक को मारी गोली
इस घटना से पहले भी शाहदरा इलाके में एक और चौंकाने वाली हत्या हुई थी, जिसमें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान 27 वर्षीय गगन आही को गोली मार दी गई। गगन अपने घर में केक काटने की तैयारी कर रहा था, तभी उसके दो परिचित युवक उसे कॉल करके बाहर बुला ले गए। बाहर निकलते ही उनमें से एक युवक ने उसे जन्मदिन की बधाई देते हुए गले लगाया और सिर में गोली मार दी। उसके बाद आरोपी हवा में 2-3 राउंड फायर करते हुए मौके से फरार हो गए।

एक आरोपी गिरफ्तार, पुराना विवाद आया सामने
क्राइम टीम और एफएसएल ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी कुणाल (27) को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली। जांच में सामने आया कि दो दिन पहले गगन और आरोपियों के बीच एक क्लब में झगड़ा हुआ था, जो इस हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है।

18 दिन पहले बना था पिता, परिवार में पसरा मातम
गगन आही नवीन शाहदरा में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी, माता-पिता और 18 दिन का नवजात बेटा है। इसी साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी। गगन प्रॉपर्टी और फाइनेंस से जुड़ा काम करता था। जन्मदिन की रात, केक काटने के कुछ मिनट पहले ही उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox