पटना/उमा सक्सेना/- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली मैट्रिक, इंटर और अन्य बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीखों से जुड़ा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रही है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर इस महत्वपूर्ण घोषणा को आधिकारिक रूप से साझा करेंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बिहार बोर्ड पिछले कई वर्षों से निर्धारित समय पर मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं कदाचारमुक्त और पारदर्शी माहौल में आयोजित कर रहा है। वार्षिक कैलेंडर जारी होने से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक स्पष्ट दिशा मिलेगी और पूरे शैक्षणिक सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नई सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि बिहार में होने वाली सभी परीक्षाएं समय पर आयोजित हों और उनके परिणाम भी निर्धारित अवधि में घोषित किए जाएं। इससे छात्रों के सामने मौजूद अनिश्चितता खत्म होगी और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई तथा भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे।
परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद 2026 की सभी परीक्षाओं के आयोजन, मूल्यांकन और परिणाम प्रकाशन को लेकर पूरे सिस्टम को पहले से ही व्यवस्थित कर लिया जाएगा। बिहार बोर्ड के अनुसार, यह कदम छात्रों के हित में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस