जुलाना में जेजेपी का स्थापना दिवस, गुरुग्राम से पहुंचेगी बड़ी संख्या में टीम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गुरुग्राम में जेजेपी की तैयारी बैठक सम्पन्न

गुरुग्राम/उमा सक्सेना/-   गुरुग्राम के झाड़सा गांव स्थित चौधरी बख्तावर सिंह ठाकरान कम्युनिस्ट सेंटर में जननायक जनता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में जेजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और गुरुग्राम जिला प्रभारी दिनेश डागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 7 दिसंबर को जुलाना (जींद) में होने वाले जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस को सफल बनाना रहा।

गुरुग्राम से बड़े कार्यकर्ता समूह की तैयारी
बैठक में जिला गुरुग्राम से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुलाना में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल करवाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई। विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारियाँ तय करते हुए बसों व गाड़ियों के काफिलों के साथ जुलाना पहुंचने का निर्णय लिया।

हल्का स्तर पर विशेष अभियान
जिला प्रभारी दिनेश डागर और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने बताया कि गुरुग्राम जिले के सभी चार हल्काध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठकों का आयोजन कर रैली में शामिल होने वाली गाड़ियों और कार्यकर्ताओं की संख्या तय करेंगे। रैली वाले दिन एक निर्धारित स्थान पर जुटकर जलपान करने के बाद सभी मिलकर जुलाना के लिए रवाना होंगे।

हाईकमान ने कार्यकारिणी गठन में तेजी के निर्देश दिए
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिशीराज ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने युवा जिलाध्यक्षों और हल्काध्यक्षों को जल्द से जल्द अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्थापना दिवस रैली में गुरुग्राम जिले से बड़ी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में दीपचंद चेयरमैन, संतोष धारीवाल, अख्तर अली, नरेश दहिया, कृष्ण गाडोली, पवन धनकोट, रवि जाखड़, ऐडवोकेट मेघराज यादव, संदीप कूंडू, मुकेश लक्कड़, रविंद्र सहरोहा, दीपक डागर, नागेंद्र डागर, सन्नी कटारिया, सतबीर लाकड़ा, रत्न शर्मा, डॉ. सौरभ गुप्ता, समुंद्र धनखड़, दीपक यादव, सावित्री देवी, वर्षा रानी, रामनिवास फौजी, विक्रम छोक्कर, बल्ले चेयरमैन, विक्रांत कटारिया, सतबीर गाडोली, दिलबाग महलावत, प्रमोद बच्चस, गुलाब सिंह पंघाल, अमन चौहान, दीपक भोड़ाकला, मुकेश ठाकरान, सन्नी ठाकरान, डॉ. सतबीर सिंह और जयवीर गुलिया समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox