हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक-टेंपो भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

-जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालेसर थाना क्षेत्र में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामने से आया बेकाबू ट्रक, टेंपो चकनाचूर
हादसा सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर खारी बेरी गांव के पास हुआ। बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी के अनुसार बाजरे की बोरियों से भरा ट्रक तेज गति में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक भी आगे जाकर पलट गया।

गुजरात के श्रद्धालुओं की दुखद मौत
टेंपो में मौजूद श्रद्धालु गुजरात के साबरकांठा जिले से रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे। महेंद्र, जो टेंपो में आगे बैठे थे, ने बताया कि हादसे के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

राहगीरों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य
दुर्घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बालेसर, आगोलाई और हाईवे सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को बालेसर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एमडीएम अस्पताल, जोधपुर रैफर किया गया।

पुलिस जांच जारी, ट्रक चालक की तलाश
मृतकों के शवों को बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox