आख़िरकार पकड़ में आ गए सिविल लाइंस के स्नैचर्स 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आख़िरकार पकड़ में आ गए सिविल लाइंस के स्नैचर्स 

-राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-     दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस थाने की टीम ने दो स्नैचर्स को धर दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दोनों आरोपी हाल ही में मोबाइल फोन लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की होंडा शाइन बाइक बरामद की है, जिसका इस्तेमाल घटना के दौरान किया गया था।

घटना ऐसे हुई
पीड़ित प्रवीण, जो एक निजी कंपनी में पोस्टर और होर्डिंग लगाने का काम करता है, 22 अक्टूबर को सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के पास पोस्टर लगाने पहुंचा था। शाम करीब 5 बजे जब वह पोस्टर की तस्वीर ले रहा था, तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और मोबाइल छीनकर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीपी मज़नू का टीला की टीम, जिसमें एसआई प्रिंस, एचसी विवेक, एचसी अनिल, एचसी विकास और कांस्टेबल सीताराम शामिल थे, ने एसआई नवीन सिंधू के नेतृत्व और इंस्पेक्टर हनुमंत कुमार तथा एसीपी विकास मीणा की देखरेख में जांच शुरू की।
टीम ने आसपास लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया। फुटेज में दोनों आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने अपने गुप्त स्रोतों को सक्रिय किया।

सेलमपुर से दबोचे गए आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को नई सीलमपुर इलाके से गिरफ्तार किया, जब वे किसी और वारदात की फिराक में घूम रहे थे। उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की निकली, जो कोतवाली थाना क्षेत्र से 16 अक्टूबर को चोरी हुई थी।

पूछताछ में खुलासा
मुख्य आरोपी जुनैद ने बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मोबाइल छीना था और उसे सीलमपुर की एक महिला को 3,000 रुपये में बेच दिया। दोनों ही आरोपी नशे के आदी हैं और अपने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्नैचिंग करते थे।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में सामने आया कि जुनैद (24 वर्ष) थाना सीलमपुर का बदनाम अपराधी है, जो पहले भी 14 से ज्यादा मामलों में जेल जा चुका है। वहीं उसका नाबालिग साथी (17 वर्ष) भी उसी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस की बरामदगी और आगे की जांच
पुलिस ने उनके कब्जे से एक होंडा शाइन बाइक जब्त की है। मोबाइल खरीदने वाली महिला की तलाश जारी है और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।

पुलिस की सतर्कता से हल हुए दो केस
सिविल लाइंस थाना – मोबाइल स्नैचिंग (22 अक्टूबर 2025)
कोतवाली थाना – बाइक चोरी (16 अक्टूबर 2025)

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox