सैकड़ों धावकों ने दी फिटनेस और एकता की मिसाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सैकड़ों धावकों ने दी फिटनेस और एकता की मिसाल

-बहादुरगढ़ में रन फॉर यूनिटी का जोश -एकता और फिटनेस का अनोखा संगम

नई दिल्ली/बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-      राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित बीआरजी पॉइंट पर आज सुबह “जगुआर आईपीए नीराथॉन – रन फॉर यूनिटी” का आयोजन हुआ। आयोजन स्थल देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ में हिस्सा लेकर सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एकता का संदेश देना नहीं था, बल्कि फिटनेस और जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देना भी रहा।

देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
सुबह की हल्की ठंड और तिरंगे के रंगों के बीच जब धावक मैदान में उतरे, तो हर ओर “रन फॉर यूनिटी”, “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जैसे नारे गूंज उठे। महिलाएँ, बच्चे और बुज़ुर्ग — सभी में जोश देखने लायक था। हर धावक के हाथ में तिरंगा लहराता हुआ एकता की तस्वीर पेश कर रहा था।

आयोजकों ने दिया प्रेरणादायी संदेश
कार्यक्रम का संचालन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) द्वारा किया गया। ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर और कोच रवीन्द्र ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
दीपक छिल्लर ने कहा “रन फॉर यूनिटी कोई सामान्य दौड़ नहीं, बल्कि यह एक सोच है जो हमें साथ लेकर चलने, फिट रहने और देश को मजबूत बनाने की दिशा में प्रेरित करती है।”

वहीं कोच रवीन्द्र ने प्रतिभागियों को याद दिलाया कि जल संरक्षण और फिटनेस दोनों ही जीवन की बुनियाद हैं। उन्होंने कहा “हम सबको रोजाना थोड़ा वक्त खुद की सेहत और समाज की भलाई के लिए निकालना चाहिए।”

सैकड़ों लोगों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
इसमें शामिल रहे – हितेश अहलावत, रामचंदर, अजय कंडोला, उर्मिला, अक्षत सचान, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, धर्मवीर, लक्ष्मण सिंह, किरण नारूला, सरिता मोहन, जयदेव राठी, अभय श्रीवास्तव, बी.पी. मान, नीलिमा आनंद, अमृत कौर और कई अन्य फिटनेस प्रेमी। सभी प्रतिभागियों ने दौड़ के अंत में सामूहिक रूप से एकता, फिटनेस और जल बचाने का संकल्प लिया।

सम्मान और राष्ट्रगान के साथ समापन
दौड़ पूरी होने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने तिरंगे को नमन किया और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का प्रण लिया।

जनता ने की पहल की सराहना
स्थानीय लोगों और फिटनेस प्रेमियों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप शहर में स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक एकजुटता से जुड़ी पहलें लगातार कर रहा है, जो युवाओं में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार कर रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox