सिंगर सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न आरोप, वकील बोले—बेबुनियाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिंगर सचिन सांघवी पर यौन उत्पीड़न आरोप, वकील बोले—बेबुनियाद

मानसी शर्मा/-  म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सचिन सांघवी, जो मशहूर म्यूजिकल जोड़ी सचिन-जिगर का हिस्सा हैं, पर 29वर्षीय एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। महिला ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सचिन को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ समय बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।
सचिन के वकील आदित्य मिथे ने स्पष्ट किया कि उनके क्लाइंट पर लगे सभी आरोप “झूठे और बेबुनियाद” हैं और इस केस में कोई वास्तविकता नहीं है। वकील ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी गैरकानूनी तरीके से की गई थी और इसी कारण सचिन को जल्दी जमानत मिली।

सचिन-जिगर की हिट गानों की कहानी

सचिन-जिगर की जोड़ी ने बॉलीवुड और गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। उनके म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में फिल्मों जैसे स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया, मुंज्या, परम सुंदरी शामिल हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा में उन्होंने म्यूजिक दिया है। हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स मडॉक फिल्म्स के साथ उनकी साझेदारी भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। गुजरात से आने वाले यह दोनों कलाकार मुंबई में सेटल हैं और हिंदी व गुजराती दोनों भाषाओं में म्यूजिक कंपोज करते हैं।

कुछ इस तरह बनी सचिन-जिगर की जोड़ी

सचिन और जिगर ने साथ काम करने से पहले राजेश रोशन और प्रीतम के असिस्टेंट के रूप में इंडस्ट्री में अनुभव लिया। दोनों ने एआर रहमान, अमित त्रिवेदी और अनु मलिक जैसे म्यूजिक कंपोजर्स के साथ भी काम किया। अमित त्रिवेदी ने उन्हें मिलवाया और उनकी प्रतिभा देखकर प्रीतम ने सुझाव दिया कि दोनों मिलकर काम करें। 2009 में उन्होंने फिल्म लाइफ पार्टनर के लिए म्यूजिक कंपोज करना शुरू किया। तब से लेकर आज तक सचिन-जिगर की जोड़ी बॉलीवुड म्यूजिक की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुकी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox