अकेलापन व अवसाद दूर करता है काव्य पाठ -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अकेलापन व अवसाद दूर करता है काव्य पाठ -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद द्वारा तनाव व अकेलापन दूर करने के लिए ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कोरोना काल में 50 वां वेबिनार था जिसे लोगों ने बहुत पसन्द किया।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कोरोना काल में लोग अपने अपने घरों में रहकर अवसाद का शिकार हो रहे है, तनावग्रस्त और अकेलापन समस्या बनता जा रहा है ऐसे समय में परिषद लगातार लोगों की जिंदगी को बेहतर प्रसन्नचित बनाने के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम करती आ रही है। प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने ष्चलते चलो मुसाफिर पुरुषार्थ के सहारे,मंजिल तुम्हें पुकारेष् से शुरुआत की और पुरुषार्थ की प्रेरणा प्रदान की।
काव्य गोष्टी में श्रीमती प्रवीन आर्या ने ष्किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते है, वीरेन्द्र आहूजा ने बुलबलो गर तुम्हारा चमन लुट गया तो आशियाना बसाने कहाँ जाओगे, सिमरण कौर ने अफसाना लिख रही हूं आदि रचनाएँ सुनाकर आनंदित व भावविभोर कर दिया। नेहरू नगर से योग शिक्षिका गीता गर्ग ने पर्यावरण पर काव्य रचना, जब हम पेड़ लगाते हैं,तब हम क्या उगाते हैं,हमने जिन्दगी ओर जिंदादिली दोनों उगादी मानवता की रक्षा के लिए व वीना वोहरा ने एक रचना,कितना है करुणा मय तू ओ सृष्टि के विधाता,भरता है झोलियां तू जो शरण तेरी आता सुनाकर भावविभोर कर दिया। सौरभ गुप्ता ने संचालन करते हुए कहा कि काव्यपाठ व्यक्ति को तरोताजा कर देता है।इस उल्लासपूर्ण वातावरण में ओम सपरा,सुरेश आर्य,धर्मपाल आर्य,पुष्पा शास्त्री,प्रेम सचदेवा, यशोवीर आर्य,देवेन्द्र गुप्ता,विजय आर्य आदि ने सुंदर काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कपूर ने व अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह देयोल ने अपनी काव्य प्रस्तुति व धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox