आज जुटेंगे देश-विदेश के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ व शोधकर्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज जुटेंगे देश-विदेश के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ व शोधकर्ता

-एसजीटीयू में दिखेगा विज्ञान, नवाचार और संस्कृति का अद्भुत संगम

गुरुग्राम/एसजीटी/के के सलू जा/- यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम के फैकल्टी ऑफ फिजियोथेरेपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम “थेरा कनेक्ट”का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय भव्य आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। आयोजन विज्ञान, नवाचार और संस्कृति का अद्भुत संगम साबित होगा, जिसमें देश-विदेश से फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विद्यार्थी एक साथ जुटेंगे।

कार्यक्रम में 650 से अधिक प्रतिभागी अपने शोध पत्र और एब्स्ट्रैक्ट प्रस्तुत करेंगे, जबकि 41 प्रतिष्ठित वक्ता और 18 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि इसमें शिरकत करेंगे। ‘थेरा कनेक्ट’ भारत में फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन के क्षेत्र में सबसे बड़े शैक्षणिक सम्मेलनों में से एक बनने जा रहा है। इसका उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को अपने नवाचार साझा करने और ज्ञान के नए आयामों को खोजने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक रंग भी उतने ही जीवंत होंगे — एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं और फैशन शो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। वहीं, भव्य गाला डिनर इस आयोजन की शामों को और भी यादगार बना देगा।

फैकल्टी ऑफ फिजियोथेरेपी, एसजीटी यूनिवर्सिटी की आयोजन समिति ने इस सम्मेलन को ज्ञान और संस्कृति का उत्कृष्ट संगम बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox