
मानसी शर्मा /- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवा उत्पादों समेत कई वस्तुओं पर 100 फीसदी तक आयात शुल्क लगा दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा, जिसके चलते अमेरिकी बाजार में दवाइयों से लेकर भारी ट्रकों तक की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी होना तय है।
भारत को चीन से बड़ी राहत
इसी बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। चीन ने भारत के दवा उत्पादों पर अब तक लागू 30 फीसदी आयात शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया है। इस फैसले के बाद भारतीय फार्मा कंपनियां चीन को बिना किसी सीमा शुल्क के दवाएं निर्यात कर सकेंगी।
चीन की यह नीति बदलाव भारतीय कंपनियों के लिए नए अवसर लेकर आई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला चीन अब भारतीय दवाओं के लिए एक विशाल बाजार साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत की फार्मा इंडस्ट्री अरबों डॉलर का निर्यात कर सकती है।
अमेरिका का टैरिफ फैसला
ट्रंप प्रशासन ने दवा उत्पादों के अलावा अन्य वस्तुओं पर भी भारी शुल्क लगाया है।
दवाइयाँ – 100% आयात शुल्क
किचन कैबिनेट व बाथरूम वैनिटी – 50% शुल्क
गद्देदार फर्नीचर – 30% शुल्क
भारी ट्रक – 25% शुल्क
ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिकी कंपनियों और नौकरियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी