एशिया कप 2025: भारत ने खिताब जीता, ट्रॉफी समारोह में हंगामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशिया कप 2025: भारत ने खिताब जीता, ट्रॉफी समारोह में हंगामा

मानसी शर्मा /-    भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए ट्रॉफी वितरण समारोह में विवाद और हंगामे का माहौल बन गया।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी व पदक लेने से इंकार कर दिया। इस पर नाराज होकर नकवी ने भी सभी प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भारत को ट्रॉफी और पदक देने से मना कर दिया। ACC अधिकारियों ने हालात संभालने की कोशिश की और ट्रॉफी सौंपने के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी का नाम सुझाया, लेकिन नकवी ने इसे भी ठुकरा दिया। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम काफी देर तक ड्रेसिंग रूम में ही रही, जिससे नकवी असहज नजर आए।

पीएम मोदी के ट्वीट पर नकवी का पलटवार

भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बधाई देते हुए लिखा— “मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही- भारत जीतता है! हमारी क्रिकेट टीम को बधाई।” इस ट्वीट के बाद नकवी भड़क उठे और पलटवार करते हुए कहा— “अगर युद्ध ही आपका गर्व का पैमाना है, तो इतिहास पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ आपकी शर्मनाक हार दर्ज कर चुका है। कोई क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता। खेल में युद्ध को घसीटना हताशा का प्रतीक है और खेल की आत्मा का अपमान है।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox