बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव में 22 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरेली हिंसा: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव में 22 घायल

मानसी शर्मा/-   बरेली में शुक्रवार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके साथ 8 अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया।

हिंसा उस समय भड़क उठी जब अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन ने देखते ही देखते हिंसा का रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

मौलाना तौकीर रजा पर FIR की संख्या

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बरेली के एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में 10 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। इस हिंसा में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए।

प्रदर्शन के पीछे की वजह

मौलाना तौकीर रजा ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान का समर्थन करते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रशासन की मंजूरी न मिलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन को रद्द कर दिया, लेकिन इसके बावजूद लोग मस्जिद और रजा के घर के बाहर इकट्ठा होकर अपनी नाराजगी जताने लगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox