सीएम योगी ने ‘आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प’ कार्यशाला में किया संबोधन, विदेशी आक्रमण और घटती आबादी पर जताई चिंता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम योगी ने ‘आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प’ कार्यशाला में किया संबोधन, विदेशी आक्रमण और घटती आबादी पर जताई चिंता

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प’ विषयक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने देश के ऐतिहासिक परिदृश्य और भारतीय संस्कृति पर विदेशी आक्रमणों के प्रभाव पर जोर दिया।

भारत में घटती आबादी पर चिंता

सीएम योगी ने कहा, “इतिहास कहता है कि वर्ष 1100 तक भारत में हिंदुओं की आबादी 60 करोड़ थी, लेकिन 1947 में जब देश को आज़ादी मिली, तब हिंदू आबादी केवल 30 करोड़ रह गई थी। इस 800-900 साल की अवधि में हमारी आबादी बढ़नी चाहिए थी, लेकिन घट गई। न सिर्फ़ आबादी में कमी आई, बल्कि कृषि उत्पादन भी प्रभावित हुआ। यह घटती आबादी आक्रमणकारियों, भूख, बीमारी और अन्य यातनाओं के कारण हुई।”

विदेशी अत्याचार और समाज में विभाजन

सीएम योगी ने आगे कहा, “इस देश पर विदेशी अत्याचार और शोषण हुआ। भारत के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन कुछ लोगों ने जाति, क्षेत्र, भाषा और अन्य आधारों पर समाज को बांट दिया। आज भी वही मानसिकता समाज में विभाजन और फूट डाल रही है। वे हमारे स्वदेशी अभियान पर उंगली उठाएंगे।”

प्रधानमंत्री का संदेश और स्वदेशी आंदोलन

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है – हमें भारतीय श्रमिकों के श्रम और युवाओं की प्रतिभा से बनी हर चीज़ को बढ़ावा देना चाहिए। इसके जरिए ही भारत आत्मनिर्भर बन सकता है और देश की आर्थिक शक्ति मजबूत होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox