राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह कीभव्य शुरुआत, सितारों की मौजूदगी से सजा विज्ञान भवन  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह कीभव्य शुरुआत, सितारों की मौजूदगी से सजा विज्ञान भवन  

-राष्ट्रपति ने विजेताओं को किया सम्मानित

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों और उनके कलाकारों को सम्मानित किया। पूरे समारोह के दौरान फिल्मी जगत के दिग्गज सितारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शान और बढ़ा दी।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी एकसाथ नज़र आए
समारोह की सबसे खास झलक उस वक्त देखने को मिली जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री रानी मुखर्जी एकसाथ दर्शकों की कतार में बैठे नजर आए। दोनों की मौजूदगी ने फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वैभवी मर्चेंट को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लोकप्रिय गाने ‘ढिंढोरा बाजा रे’ के लिए जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को इस बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे हॉल में तालियां गूंज उठीं।

‘कटहल’ बनी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म
निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा की फिल्म कटहल को बेस्ट हिंदी फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति ने जूरी और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया था। वहीं, तेलुगु सिनेमा की ओर से ‘भगवंत केसरी’ को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

शॉर्ट फिल्म और नॉन-फीचर कैटेगरी के विजेता
शॉर्ट फिल्मों के खंड में मनीष सैनी को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म निर्देशक का सम्मान मिला। इसके अलावा फ्लॉवरिंग मैन को इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ नॉन फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

सितारों की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
इस मौके पर बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े कई कलाकार और फिल्म निर्माता मौजूद रहे। शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और मोहनलाल जैसे दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति से समारोह को और भी खास बना दिया। समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox