झज्जर व बहादुरगढ़ में फिर कनटेंमेंट एरिया किया घोषित- जिलाधीश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर व बहादुरगढ़ में फिर कनटेंमेंट एरिया किया घोषित- जिलाधीश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोविड-19 वैश्विक महामारी के विरूद्ध झज्जर जिला पूरी सजगता के साथ कदम बढ़ा रहा है। बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र सहित झज्जर क्षेत्र में कोरोना संक्रमित व्यक्ति बेहतर तरीके से स्वास्थ्य लाभ लेते हुए अब ठीक होकर घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रेंडम सैंपलिंग के दौरान हाल ही में झज्जर उपमंडल के गांव किरडौद, बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में व ग्रामीण क्षेत्र में गांव बराही, रोहद व मांडौठी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पुष्टि हुई, ऐसे में जिलाधीश जितेंद्र कुमार की ओर से प्रभावित लोगों के रिहायशी क्षेत्र को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित किया गया है। जिलाधीश जितेंद्र कुमार ने कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की स्वास्थ्य विभाग की पुष्टिड्ढ होने उपरांत जिला झज्जर के गांव किरडौद के गोधापाना, बहादुरगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में गांव बराही में कोठीवाला एरिया, गांव मांडोठी कुम्हारों वाली गली, लाग्यान पाना रोहद तथा शहरी क्षेत्र में गली नंबर दो शक्तिनगर, 22 फुटा रोड वत्स कालोनी, गली नंबर 4 व 12 छोटूराम नगर, कश्मीरी कालोनी व प्रीतम कालोनी में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मिलने पर उक्त क्षेत्र को कॉनटेंमेंट एरिया घोषित किया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिलाधीश की ओर से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त एरिया में सभी निवासियों के स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर पर होगी और सभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्त की गई टीमें प्रभावित एरिया में घर-घर जाकर थर्मल स्केनिंग का कार्य करेंगी। इसके साथ- साथ कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक तरीकों की भी जानकारी देंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox