दिल्ली पुलिस ने देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

-झारोदा कलां के खेतों में हुई छापेमारी -आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली के द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ बिट्टू (उम्र 33 वर्ष) को अवैध देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि, यह कार्रवाई एसीपी नजफगढ़ श्री महेश नारायण सिंह और एसएचओ/बीएचडी नगर इंस्पेक्टर बलराम सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी:
2 सितंबर को थाना बीएचडी नगर में तैनात कांस्टेबल राकेश और कांस्टेबल केसंग भूटिया क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। गुप्त सूचना के आधार पर, उन्होंने झारोदा कलां स्थित दिचाओं रोड के पास खेतों में छापा मारा। थोड़ी देर पीछा करने के बाद टीम ने संदीप उर्फ बिट्टू को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाना बाबा हरिदास नगर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संदीप उर्फ बिट्टू पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह इलाके का कुख्यात बदमाश माना जाता है। आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox