वाराणसी/अनीशा चौहान/- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वाराणसी के कैंट थाने में उनके खिलाफ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। इस मामले में उनके साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। यह कार्रवाई वाराणसी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत के आदेश पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
यह विवाद साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म बॉस से जुड़ा है। वाराणसी के होटल और टूर-ट्रैवल व्यवसायी विशाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में निवेश किया था, लेकिन मुनाफा और पैसा वापस नहीं मिला। उनका कहना है कि उन्होंने लगभग 1.57 करोड़ रुपये फिल्म में लगाए थे, पर न तो राशि लौटाई गई और न ही वादा किया गया मुनाफा दिया गया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो पवन सिंह ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
कोर्ट का आदेश और FIR
व्यवसायी ने पहले पुलिस और कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पवन सिंह समेत तीन अन्य पर IPC की धारा 420, 406, 467, 468 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के बावजूद देरी होने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और आखिरकार 2 सितंबर को FIR दर्ज हुई।
विवादों से पुराना नाता
पवन सिंह का विवादों से पहले भी जुड़ाव रहा है। हाल ही में हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव के साथ स्टेज शो में उनके कथित अनुचित व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।


More Stories
एसजीटीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में आरती सिंह राव और पद्मश्री बिमल कुमार जैन सम्मानित
लाडली योजना होगी बंद, अब ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ से बेटियों को मिलेगी ज्यादा आर्थिक मदद
बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़
मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित खरखड़ी
हालात बेकाबू: मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं ठप, हिंसा के बाद कर्फ्यू