हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मैनपाल बादली पर हत्या, फिरौती और संगठित अपराध जैसे गंभीर के आरोप हैं। इतना ही नहीं, उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस ने सात लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
कम्बोडिया में मैनपाल बादली की गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मैनपाल बादली को करीब 10 दिन पहले कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है, जिसमें कम्बोडिया की स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा। बता दें, मैनपाल 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से रिहा होने के बाद फरार हो गया था और विदेश में छिपकर अपने गैंग को संचालित कर रहा था। भारतीय एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और गुप्त ऑपरेशन के तहत उसे कम्बोडिया में पकड़ा गया।
भारत लाने की प्रक्रिया शुरु
वर्तमान में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और हरियाणा पुलिस मैनपाल बादली को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। कम्बोडिया की स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस ऑपरेशन को गुप्त रखा गया था, ताकि मैनपाल को कोई सुराग न मिल सके। भारत लाए जाने के बाद मैनपाल से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है, जो उसके गैंग के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों को उजागर कर सकते हैं।
मैनपाल बादली का अपराधिक इतिहास
मैनपाल बादली ने अपराध की दुनिया में एंट्री उस समय हुई, जब वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था। इसके कुछ समय बाद ही उसने अपराध की राह पकड़ ली और धीरे-धीरे वह हरियाणा के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में से एक बन गया। उसका गैंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें हत्या, फिरौती, और संगठित अपराध जैसे मामले प्रमुख हैं। मैनपाल की गतिविधियों ने न केवल हरियाणा, बल्कि आसपास के राज्यों में भी दहशत फैलाई थी।


More Stories
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान
नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!
US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!
एनएचआरडीएफ के पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण का समापन, 10 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!