मैनपाल बादली की कम्बोडिया से गिरफ्तारी, जल्द भारत लाने की कार्रवाई तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मैनपाल बादली की कम्बोडिया से गिरफ्तारी, जल्द भारत लाने की कार्रवाई तेज

-हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हुआ गिरफ्तार

हरियाणा/सिमरन मोरया/-  हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मैनपाल बादली पर हत्या, फिरौती और संगठित अपराध जैसे गंभीर के आरोप हैं। इतना ही नहीं, उसकी तलाश में हरियाणा पुलिस ने सात लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

कम्बोडिया में मैनपाल बादली की गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, मैनपाल बादली को करीब 10 दिन पहले कम्बोडिया में हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है, जिसमें कम्बोडिया की स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा। बता दें, मैनपाल 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से रिहा होने के बाद फरार हो गया था और विदेश में छिपकर अपने गैंग को संचालित कर रहा था। भारतीय एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और गुप्त ऑपरेशन के तहत उसे कम्बोडिया में पकड़ा गया।

भारत लाने की प्रक्रिया शुरु
वर्तमान में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और हरियाणा पुलिस मैनपाल बादली को भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। कम्बोडिया की स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस ऑपरेशन को गुप्त रखा गया था, ताकि मैनपाल को कोई सुराग न मिल सके। भारत लाए जाने के बाद मैनपाल से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है, जो उसके गैंग के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों को उजागर कर सकते हैं।

मैनपाल बादली का अपराधिक इतिहास
मैनपाल बादली ने अपराध की दुनिया में एंट्री उस समय हुई, जब वह ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीख रहा था। इसके कुछ समय बाद ही उसने अपराध की राह पकड़ ली और धीरे-धीरे वह हरियाणा के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में से एक बन गया। उसका गैंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें हत्या, फिरौती, और संगठित अपराध जैसे मामले प्रमुख हैं। मैनपाल की गतिविधियों ने न केवल हरियाणा, बल्कि आसपास के राज्यों में भी दहशत फैलाई थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox