अमृतसर में रेस्टोरेंट मालिक की दिनदहाड़े हत्या,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमृतसर में रेस्टोरेंट मालिक की दिनदहाड़े हत्या,

-मालिक को 6 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

पंजाब/सिमरन मोरया/-  पंजाब के अमृतसर में आशु महाजन नाम के शख्स की रविवार, 31 अगस्त की रात हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई और उसके गैंग से जुड़े हरी बॉक्सर ने ली है। उसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की और कहा कि ये जो हत्या हुई इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हुं। इस पोस्ट को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्ट में दी गई धमकी
पोस्ट में लिखा गया है, राम-राम सभी भाइयों को, जो अमृतसर, पंजाब में आशु महाजन का मर्डर हुआ है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं हरी बॉक्सर लेता हूं। यह मर्डर हमने करवाया है। उसने हमारे भाई नोना हरीके की पुलिस को मुखबिरी की। इसलिए हमने उसको मरवा दिया। आगे जो भी हमारे भाइयों की मुखबिरी करेगा, उसका भी यही हाल होगा। जिन-जिन लोगों को हमने फोन कर रखा है, उनके लिए ख़ास चेतावनी है कि समय पर लाइन पर आ जाओ, वरना तुम्हारा भी यही हाल होगा।

पुलिस कर रही जांच
दरअसल, बीती रात 9:30 बजे अमृतसर में आशु के रेस्टोरेंट में दो लोग आए और उन्होंने आशु से पानी मांगा। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।  इस दौरान आशु को 6 गोलियां लगी थी। आशु को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों को कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox