
पंजाब/सिमरन मोरया/- पंजाब के अमृतसर में आशु महाजन नाम के शख्स की रविवार, 31 अगस्त की रात हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी अब लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई और उसके गैंग से जुड़े हरी बॉक्सर ने ली है। उसके लिए उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की और कहा कि ये जो हत्या हुई इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हुं। इस पोस्ट को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्ट में दी गई धमकी
पोस्ट में लिखा गया है, राम-राम सभी भाइयों को, जो अमृतसर, पंजाब में आशु महाजन का मर्डर हुआ है, उसकी ज़िम्मेदारी मैं हरी बॉक्सर लेता हूं। यह मर्डर हमने करवाया है। उसने हमारे भाई नोना हरीके की पुलिस को मुखबिरी की। इसलिए हमने उसको मरवा दिया। आगे जो भी हमारे भाइयों की मुखबिरी करेगा, उसका भी यही हाल होगा। जिन-जिन लोगों को हमने फोन कर रखा है, उनके लिए ख़ास चेतावनी है कि समय पर लाइन पर आ जाओ, वरना तुम्हारा भी यही हाल होगा।
पुलिस कर रही जांच
दरअसल, बीती रात 9:30 बजे अमृतसर में आशु के रेस्टोरेंट में दो लोग आए और उन्होंने आशु से पानी मांगा। इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आशु को 6 गोलियां लगी थी। आशु को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों को कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।





More Stories
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
दिल्ली में पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, सभी स्कूलों के लिए सरकार ने जारी किए आदेश
गाजियाबाद में कलयुगी बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार, धारदार हथियार से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट
दीपावली पर दिल्ली में प्रदूषण का डबल अटैक: 23 इलाकों की AQI 400 पार, एनसीआर में बढ़ सकती है GRAP की पाबंदियां
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि