मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म, आरोपी की हरकत CCTV में कैद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म, आरोपी की हरकत CCTV में कैद

-वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी

मध्य प्रदेश/सिमरन मोरया/-  सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के उझानी कस्बे में एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का चौका देने वाले मामला सामने आया है। 29 अगस्त को उझानी निवासी परवेज, जो अपने रिश्तेदारों के पास आया था, ने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का पति उस दिन मजदूरी के लिए घर से बाहर था। शाम को जब महिला पानी लेने बाहर निकली, तब परवेज ने उसे बहला-फुसलाकर पास की भूसे की कोठरी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घिनौने कृत्य की पूरी घटना आसपास के एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने अब पुलिस जांच का आधार बनाया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

आरोपित की तलाश जारी
शाम को जब पीड़िता का पति घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को बदहवास हालत में पाया। पीड़िता ने इशारों में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पति ने तुरंत पड़ोस की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें परवेज को महिला को कोठरी में ले जाते हुए देखा गया। इस फुटेज के आधार पर पति ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपित परवेज की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए पुलिस ने इसे कब्जे में लिया है। इस घटना ने मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, और स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox