भारत पर टिप्पणियों से नाराज़ अमेरिकी एक्सपर्ट, नवारो को बताया गैर-जिम्मेदार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत पर टिप्पणियों से नाराज़ अमेरिकी एक्सपर्ट, नवारो को बताया गैर-जिम्मेदार

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  हाल के दिनों में अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव और रूस से तेल खरीद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर तीखे हमले किए, जिसके जवाब में अमेरिकी विशेषज्ञ और पूर्व राजनयिक इवान ए. फेगेनबाम ने उन्हें कड़े शब्दों में लताड़ लगाई। फेगेनबाम ने नवारो को ‘बेलगाम तोप’ करार देते हुए कहा कि उनके बयानों से अमेरिका-भारत संबंधों को गंभीर नुकसान हो रहा है। 

नवारो के बयानों ने बढ़ाया तनाव  बता दें, पीटर नवारो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार और उनकी टैरिफ नीतियों के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को ‘मोदी का युद्ध’ करार देते हुए दावा किया कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर मास्को की युद्ध मशीन को वित्तीय सहायता दे रहा है। नवारो ने यह भी कहा कि भारत की ऊर्जा नीति और उच्च टैरिफ नीतियां अमेरिकी उपभोक्ताओं और करदाताओं के लिए नुकसानदायक हैं। इसके अलावा, उन्होंने भारत को ‘तेल का लॉन्ड्रोमैट’ (धुलाई मशीन) और ‘मुनाफाखोर’ जैसे शब्दों से नवाजा, जिससे भारत में व्यापक नाराजगी देखी गई।

इवान फेगेनबाम का करारा जवाब नवारो के इन बयानों पर अमेरिका के ही एक प्रमुख एशिया विशेषज्ञ और दो पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्रियों के सलाहकार रहे इवान ए. फेगेनबाम ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने नवारो को ‘बेलगाम तोप’ (Loose Cannon) कहकर उनकी बयानबाजी की निंदा की। फेगेनबाम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘नवारो जैसे लोग अपनी गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से अमेरिका-भारत संबंधों में पिछले 25 वर्षों की कड़ी मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। यह कहना कि यूक्रेन में शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है, पूरी तरह बेतुका और हास्यास्पद है।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox