प्रेम त्रिकोण में टिकटाॅक सेलीब्रिटी पर किया था बदमाशों ने हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रेम त्रिकोण में टिकटाॅक सेलीब्रिटी पर किया था बदमाशों ने हमला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- प्रेम त्रिकोण के चलते जेल में बंद एक अपराधी कहने पर टिकटाॅक सेलिब्रिटी पर हमला करने व पिस्टल दिखाकर धमकाने वाले बदमाश को द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल, मोबाईल फोन व वीडियों बरामद कर ली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि झटीकरा रोड़ पर रेवला खानपुर गांव के पास से स्पेशल स्टाफ टीम जिसमें निरिक्षक नवीन कुमार, एसआई रंजीव त्यागी, एएसआई हंस व उमेंश, हवलदार अनिल, सिपाही कुलभूषण, जितेन्द्र व मनोज ने एसीपी जोगेन्द्र जून के निर्देशन में एक अपराधी को पकड़ा है जिसने पंडवाला कलां के एक टिकटाॅक स्टार को धमकाने की बात कबूल ली है। उन्होने बताया कि पिछले साल नजफगढ़ में टिकटाॅक स्टार मोहित मोर की हत्या हुई थी। जिसका आरोपी जेल में बंद है। उन्होने बताया कि पकड़े गये आरोपी भूपेन्द्र मान ने जेल में बंद बदमाश आशीष सहरावत के कहने पर टिकटाॅक स्टार को पिस्टल से धमकाया था। जिसके साथ इस वारदात की वीडियों भी बनाई गई थी जो एक नाबालिग ने बनाई थी। अब यह वीडियों वायरल हो गई तो इस बात का खुलासा हो गया और स्पेशल स्टाफ ने कार्यवाही करते हुए भूपेन्द्र मान पुत्र सुखबीर सिंह निवासी लोकेश पार्क नजफगढ़ व स्थाई निवासी सिदीपुर लोवा हरियाणा है को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि यह सारा मामला एक प्रेम त्रिकोण है जिसकारण इस सेलिब्रिटी पर हमला हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox