सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्राइल का भीषण ड्रोन हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीरिया की राजधानी दमिश्क पर इस्राइल का भीषण ड्रोन हमला

-छह सीरियाई सैनिकों की मौत, कई घायल, सीरिया ने की हमले की कड़ी निंदा

देश-दुनिया/शिव कुमार यादव/- सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिणी इलाके में इस्राइली ड्रोन हमलों में छह सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी सीरिया की सरकारी मीडिया और एक युद्ध निगरानी संगठन ने दी। सरकारी टीवी चैनल के अनुसार, मंगलवार को दमिश्क के दक्षिणी उपनगर किस्वाह में यह हमला हुआ। यहां हुए हमले में छह सैनिकों की जान गई। वहींं इस हमले पर इस्राइली सेना ने अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

पिछले हमलों का सिलसिला
दिसंबर 2024 में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से गिरने के बाद से इस्राइल सीरिया के अलग-अलग हिस्सों में सैकड़ों हवाई और ड्रोन हमले कर चुका है। इन हमलों में सीरियाई सेना की कई संपत्तियां और ठिकाने तबाह हो चुके हैं।

इस्राइल के निशाने पर अहम इलाका
ब्रिटेन में स्थित संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने बताया कि मंगलवार को हुआ हमला दमिश्क और दक्षिणी प्रांत स्वेदा को जोड़ने वाले इलाके पर हुआ। यही स्वेदा पिछले महीने भीषण झड़पों का गवाह बना था, जहां सरकारी समर्थक बंदूकधारियों और द्रूज अल्पसंख्यक लड़ाकों के बीच संघर्ष हुआ था। इस्राइल ने उस संघर्ष में द्रूज लड़ाकों का समर्थन किया था। द्रूज समुदाय इस्राइल में भी बड़ी संख्या में रहता है और देश की सेना में सक्रिय रूप से शामिल होता है।

हमले पर सीरिया की प्रतिक्रिया
सीरियन ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि इलाके में कई ड्रोन हमले किए गए। एक हमला तो तब हुआ जब बचावकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुके थे। कुल छह सैनिक मारे गए और कम से कम तीन लोग घायल हुए। इसके अलावा मंगलवार को ही इस्राइली ड्रोन ने दक्षिणी शहर कुनैतरा के पास भी हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सीरिया के विदेश मंत्रालय ने कुनैतरा वाले हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय का कहना है कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और पूरे क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए खतरा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox