अवैध हथियार के साथ द्वारका पुलिस ने पकड़ा एक अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध हथियार के साथ द्वारका पुलिस ने पकड़ा एक अपराधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जिला द्वारका पुलिस के रात्रि गश्तीदल ने रोको-टोको योजना के तहत एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस बरामद किये है। गश्ती दल ने आरोपी को बिंदापुर पुलिस को सौंप दिया है, जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                                    इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि जब जिला द्वारका पुलिस की रात्रि गश्त की टीम के सिपाही बंटी गुलिया और सिपाही संदीप नजफगढ़-उत्तमनगर मार्ग पर मैट्रो पिलर नंबर 677 के पास गश्त कर रहे थे तो उन्होने दो युवकों को एक बुलेट मोटर साईकिल पर बैठे देखा। जैसे ही पुलिस टीम उनकी तरफ मुड़ी तो बाईक पर बैठा एक शख्स भाग गया लेकिन जब दूसरा भी भागने लगा तो पुलिस टीम ने उसका पिछा कर उसे दबौच लिया। पूछताछ पर उसकी हरकते कुछ संदिग्ध लगी तो टीम ने उसकी तलाशी ली जिसमे उन्हे आरोपी कमल उर्फ लोकेश पुत्र अनुरोध सिंह निवासी जीवन पार्क उत्तमनगर के पास से एक अत्याधुनिक अवैध पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस मिले जिसकी सूचना टीम ने अपने अधिकारियों को दी और आरोपी को आदेशानुसार बिंदापुर थाना पुलिस को सौंप दिया। जहां पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का रिकार्ड छान रही है कि कहीं वह कोई और मामले में तो शामिल नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox