50 लाख की ड्रग्स के साथ एक अफ्रीकी काबू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

50 लाख की ड्रग्स के साथ एक अफ्रीकी काबू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत मोहन गार्डन थाना पुलिस ने एक अफ्रीकी मूल के नागरिक को 100 ग्राम एम्फेटामाईन ड्रग्स के साथ मोहनगाडन एरिया से काबू किया है। इंटरनेशनल मार्किट में इस ड्रग्स की कीमत 50 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जनवरी 2020 से दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
                           इस संबंध में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अलफोंस ने बताया कि मोहन गार्डन पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन में एक अफ्रीकी नागरिक की गतिविधियां कुछ संदिग्ध है और वह नशे का कारोबार करता है। एसएचओ मोहनगार्डन ने इसकी सूचना एसीपी व डीसीपी को दी। जिसपर उस अफ्रीकी पर नजर रखने की बात कही गई। इसके लिए एसीपी विजय सिंह ने एसआई सुभाष, सिपाही राजेश, सुशील, अजय व अश्वनी को उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने उस अफ्रीकी को जांच के लिए रूकने का इशारा किया लेकिन वह बचकर निकलने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे दबौच लिया। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पासे से एक पैकेट मिला जिसमें सफेद रंग का पाउडर था जिसकी जांच कराने पर पता चला की यह तो उच्च क्वालीटी की एम्फेटामाईन ड्रग्स हंैं। पुलिस ने उसे तुरन्त गिरफ्तार कर लिया तथा इसकी सूचना नाईजिरियन एम्बेसी को दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी डार्लीनियोन ओजुस पुत्र ओजुस निवासी 10 अदेलतोलु स्ट्रीट, शोगुनले नाईजिरिया का रहने वाला है और फरवरी 2019 में भारत में बिजनेस विजा पर आया था लेकिन पिछले 6 महीने से वह देश में अवैध रूप से रह रहा है। पुलिस ने बताया कि उसके साथ कई नाईजिरियन महिलाये भी मिली है जिनका वह खर्च उठाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ 14 विदेशी एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है यहां वह किस किस को ड्रग्स सप्लाई करता था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox