नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सत्भावना पार्क, घटा मस्जिद, रिंग रोड के पास स्थित एक दो मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत के पिछले हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक वह हिस्सा भरभराकर ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए।
राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अभी भी मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।
मृतकों की पहचान
इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान जुबेर, तौफीक और गुल सागर के रूप में हुई है। तीनों मकान में मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा