मुंबई में बारिश ने बिग बॉस 19 की तैयारियों पर लगाया ब्रेक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में बारिश ने बिग बॉस 19 की तैयारियों पर लगाया ब्रेक

मुंबई/अनीशा चौहान/-   मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने मायानगरी की रफ्तार को थाम दिया है। सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के बीच आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े आयोजनों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में मोस्ट-अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शूटिंग और उससे जुड़े इवेंट्स पर भी बारिश का असर देखने को मिला। फैंस जहां शो के घर की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।

मीडिया इवेंट कैंसिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को बिग बॉस 19 के घर का ग्रैंड टूर मीडिया के लिए रखा गया था। लेकिन मुंबई में हुई तेज बारिश और जलभराव ने पूरा प्लान बिगाड़ दिया। जियो हॉटस्टार की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, “भारी बारिश और जलजमाव की वजह से बिग बॉस हाउस टूर और बाकी एक्टिविटीज को फिलहाल रोक दिया गया है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, नई डेट की घोषणा की जाएगी।”

पत्रकारों को दिखाया आउट, नई तारीख का इंतजार
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए पत्रकारों को समय रहते इन्फॉर्म कर वापस भेज दिया गया, ताकि वे बारिश की परेशानी में न फंसें। वहीं, जो मुंबई तक पहुंच चुके थे, उन्हें भी रिटर्न टिकट उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस की टीम नई तारीख तय करने की तैयारी कर रही है, ताकि मीडिया और फैंस को उस आइकॉनिक घर की झलक मिल सके, जो हर साल इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox