
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि त्योहार जैसा है। टीम इंडिया की जीत पर देश खुशियों में डूब जाता है, लेकिन हार की स्थिति में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही अनुभव ‘स्विंग के सौदागार’ इरफान पठान के परिवार ने भी किया।
इरफान पठान की पत्नी सफा बेग को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इस पर लल्लनटॉप से बातचीत में इरफान ने कहा कि शुरुआत में यह सब बुरा लगता था, लेकिन इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ कहा, “अगर घर की लीडर को कुछ कहोगे, तो बुरा लगेगा। सफा की ट्रोलिंग बहुत गलत तरीके से हुई है और यह बिल्कुल सही नहीं है। मेरी मोहतरमा को भी शुरुआत में बुरा लगा था। मेरा यही कहना है कि कमेंट मत पढ़ो।”
“सफा घर की लीडर हैं”
इरफान ने अपनी पत्नी को परिवार की असली लीडर बताते हुए कहा कि उनकी ट्रोलिंग करना अनुचित है। 2016 में सफा बेग से शादी करने वाले इरफान ने यह भी माना कि नेगेटिविटी के बावजूद उनका मन करता है कि पारिवारिक पलों को सोशल मीडिया पर साझा करें।
“…बहुत प्राइवेट आदमी हूं”
इरफान ने इंटरव्यू में कहा, “अगर मेरा बस चले तो मैं रोज फैमिली फोटो पोस्ट करूं, लेकिन मैं पब्लिक फिगर होते हुए भी बहुत प्राइवेट आदमी हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह परिवार की निजता और सम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता