मुंबई/अनीशा चौहान/- मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने मायानगरी की रफ्तार को थाम दिया है। सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था के बीच आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े आयोजनों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में मोस्ट-अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शूटिंग और उससे जुड़े इवेंट्स पर भी बारिश का असर देखने को मिला। फैंस जहां शो के घर की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।
मीडिया इवेंट कैंसिल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को बिग बॉस 19 के घर का ग्रैंड टूर मीडिया के लिए रखा गया था। लेकिन मुंबई में हुई तेज बारिश और जलभराव ने पूरा प्लान बिगाड़ दिया। जियो हॉटस्टार की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा, “भारी बारिश और जलजमाव की वजह से बिग बॉस हाउस टूर और बाकी एक्टिविटीज को फिलहाल रोक दिया गया है। जैसे ही मौसम सामान्य होगा, नई डेट की घोषणा की जाएगी।”
पत्रकारों को दिखाया आउट, नई तारीख का इंतजार
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए पत्रकारों को समय रहते इन्फॉर्म कर वापस भेज दिया गया, ताकि वे बारिश की परेशानी में न फंसें। वहीं, जो मुंबई तक पहुंच चुके थे, उन्हें भी रिटर्न टिकट उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि अब बिग बॉस की टीम नई तारीख तय करने की तैयारी कर रही है, ताकि मीडिया और फैंस को उस आइकॉनिक घर की झलक मिल सके, जो हर साल इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरता है।





More Stories
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिवाली की रात दिल्ली में जगह-जगह आग की घटनाओं से मचा हड़कंप, संगम विहार से गीता कॉलोनी तक दमकल ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के नजफगढ़ की गारमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में हुआ ‘दिल्ली की दिवाली-सबसे निराली, मिलकर मनाने वाली’ कार्यक्रम का आयोजन