यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग, 3 बाइक सवार बदमाशों ने दागे 30 राउंड गोलियां

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग, 3 बाइक सवार बदमाशों ने दागे 30 राउंड गोलियां

गुरुग्राम/अनीशा चौहान/-   रविवार की सुबह मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के परिवार के लिए खौफनाक रही। जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 5:30 बजे 3 बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एल्विश के गुरुग्राम स्थित घर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं। सौभाग्य से इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि हमले के समय एल्विश खुद घर पर मौजूद नहीं थे।

पिता ने सुनाई घटना की पूरी दास्तान
एल्विश के पिता, राम अवतार यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब हमला हुआ तब परिवार के सभी सदस्य और एक केयरटेकर घर में मौजूद थे। उन्होंने कहा, “तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो बदमाश घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जबकि तीसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा।” उन्होंने आगे बताया कि गोलियों की आवाज से पूरा परिवार दहशत में आ गया। पुलिस ने मौके से खोखे और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस की जांच तेज, मकसद अब तक साफ नहीं
गुरुग्राम पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला डराने-धमकाने की कोशिश माना जा रहा है, हालांकि हमलावरों का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर एल्विश यादव के विवादित अतीत को चर्चा में ला दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox