बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद

-CCTV फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से दो चोरी की वारदातों का खुलासा -लैपटॉप, मोबाइल पार्ट्स और ताले तोड़ने के औजार भी बरामद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-   उत्तर जिला पुलिस की बुराड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर सेंधमारों को गिरफ्तार कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 नए चोरी के मोबाइल फोन, ₹2.50 लाख नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन के पार्ट्स, 60 मोबाइल बैटरियां और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरशत अली उर्फ जावेद (34) और कैफ राजा (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले हैं और नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

मोबाइल दुकान में चोरी से शुरू हुई जांच
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की रात बुराड़ी के होली चौक स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर चोर 11 मोबाइल फोन और ₹25,000 नकद चोरी कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

CCTV और Rapido बुकिंग से मिला सुराग
मामले की जांच के लिए एसआई संदीप माथुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध दुकान का ताला तोड़ते हुए दिखाई दिए।

जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी एक कैब से जहांगीरपुरी पहुंचे थे। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए कैब का नंबर ट्रेस किया और चालक तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि कैब Rapido के जरिए बुक की गई थी। तकनीकी निगरानी के आधार पर मोबाइल नंबर की लोकेशन जहांगीरपुरी मिली, जिसके बाद पुलिस ने 17 जुलाई को फुरशत अली को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी और बड़ी बरामदगी
फुरशत अली की निशानदेही पर उसके साथी कैफ राजा को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने जहांगीरपुरी स्थित एक किराए के कमरे से 26 नए मोबाइल फोन, ₹2.50 लाख नकद, एक डेल लैपटॉप, मोबाइल फोन के पार्ट्स, 60 बैटरियां, ताले तोड़ने के औजार और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए।

शालीमार बाग की चोरी का भी खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले उन्होंने शालीमार बाग इलाके की एक मोबाइल दुकान में भी चोरी की थी। चोरी किए गए मोबाइल फोन को खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचते थे, जबकि नकदी अपने पास रख लेते थे।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
द्वारका पुलिस ने मामले के संदर्भ में बताया कि, मुख्य आरोपी फुरशत अली उर्फ जावेद पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। वह उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और दिल्ली में पिछले कई वर्षों से रह रहा था। दोनों आरोपी नशे और शराब की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox