पाकिस्तान/सिमरन मोरया/- पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों का बुरा हाल है। कई घंटों में हुई भारी बारिश की वजह से लगभग 200 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर मौतें खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई है, जहां मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान में काराकोरम राजमार्ग और बाल्टिस्तान राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर लोगों का आना-जाना बंद हो गया।
इन जिलों में आई बाढ़
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान खैबर पख्तूनख्वा में अचानक आई बाढ़ के कारण 14 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 198 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग अभी तक लापता हैं। पीडीएमए के अनुसार, बुनेर जिले में सबसे ज्यादा 92 मौतें हुईं। अन्य प्रभावित जिलों में मानसेहरा, बाजौर, बटाग्राम, लोअर दीर और शांगला शामिल हैं।
बचाव और राहत कार्य जारी
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम अमीन अली गंडापुर ने बचाव और राहत कार्यों के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को तैनात करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मलकंद के आयुक्त और बाजौर के उपायुक्त को व्यक्तिगत रूप से कार्यों की निगरानी करने का भी निर्देश दिया। पूर्वोत्तर की नीलम घाटी में भी बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित हुआ, जहां पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे