
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार ने किसी की जिंदगी छीन ली। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में 15-16अगस्त 2025की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कहां-कैसे हुआ ये हादसा?
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा मोती नगर के झूलेलाल मंदिर के सामने करमपुरा बस टर्मिनल के पास हुआ। हादसे में जान गवाने वाला 40वर्षीय बेचू लाल अपनी पल्सर बाइक पर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से लोग दहशत में आ गए।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और क्षतिग्रस्त थार और बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का लापरवाही भरा ड्राइविंग था। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए CCTV खंगाले जा रहे है।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल