राहुल गांधी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा– ‘धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा– ‘धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे’

अनीशा चौहान/-   लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ा पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। यहां तक कि उनकी पार्टी के भीतर भी उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद कभी EVM पर सवाल उठाते हैं तो कभी मतदाताओं को दोष देते हैं।

कांग्रेस के बहानों पर तंज
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दावा किया कि भाजपा के लिए EVM में हेरफेर की गई है, फिर मांग की कि EVM पर प्रतिबंध लगाकर मतपत्र वापस लाए जाएं, और बाद में आरोप लगाया कि EVM को रिमोट से हैक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर हार के बाद नए बहाने ढूंढती रही, लेकिन आत्ममंथन नहीं किया। चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर बार-बार आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है।

‘बवंडर नहीं, ब्लंडर है’
अनुराग ठाकुर ने कहा, “कल कुछ कांग्रेस नेता कह रहे थे कि राहुल गांधी और विपक्ष ने बवंडर खड़ा किया है। असल में यह बवंडर नहीं, बल्कि ब्लंडर है।” उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे।” ठाकुर ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव हार की आशंका से कांग्रेस और विपक्षी दल पहले ही झूठे आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox