नजफगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नजफगढ़ की अर्जुन पार्क कॉलोनी के महिला पार्क में परिजनों ने बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर बच्चों ने पौधारोपण को लेकर कॉलोनी वासियों को जागरूक किया। वहीं प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों को पौधे उपलब्ध करा कर प्रकृति का महत्व समझाया।

जन्मदिन पर अपनाया वृक्षारोपण
बता दें कि 27 जून शुक्रवार को बिटिया गायत्री वर्मा का जन्मदिन था। गायत्री का यह 11वां जन्मदिन था जिसे विशेष बनाने के लिए उसके माता-पिता भाई बहन और दोस्तों ने मिलकर महिला पार्क में 11 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल तथा संरक्षण की भी जिम्मेदारी संभाली।


इस अवसर पर प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बच्चों को पौधे उपलब्ध कारण कराए और पौधारोपण में अपना पूरा सहयोग दिया उन्होंने बच्चों को प्रकृति की महत्ता को समझाते हुए कहा कि प्रकृति हमारी माँ है हम इसका जितना ध्यान रखेंगे उतना ही हमारा जीवन सुखमय व खुशियों से भरा होगा। इसलिए हम सबको पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस अवसर पर प्रीति, वासु, देव, रचना, सोना, वैष्णवी, परी और अर्जुन के साथ-साथ प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्य अश्वनी शर्मा, विक्रम चौहान और मोहिनी शर्मा ने भी पौधारोपण किया तथा सभी को प्रकृति के संरक्षण की शपथ दिलाई।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा