
अनीशा चौहान/- पंजाब के मोहाली से 4 जून को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर जसबीर सिंह को आज 7 जून को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जसबीर के वकील मोहित ने बताया कि पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सवाल किया कि पिछले 3 दिनों में पुलिस ने क्या किया? इसके बाद कोर्ट ने केवल 2 दिन की रिमांड मंजूर की।
जसबीर सिंह का पाकिस्तान कनेक्शन
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जसबीर सिंह का संपर्क पाकिस्तान के खुफिया जासूसी नेटवर्क से रहा है। उसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से जोड़ा गया है। साथ ही उसका संपर्क हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाक उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी सामने आया है।
पाकिस्तान नेशनल डे में ली भागीदारी
पुलिस के अनुसार, जसबीर सिंह ने दानिश के आमंत्रण पर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान उसने पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात भी की। यह मुलाकात संदेह के घेरे में है और इससे उसके पाक खुफिया एजेंसी से जुड़ाव की पुष्टि होती है।
कई बार जा चुका है पाकिस्तान
जांच में यह भी सामने आया है कि जसबीर सिंह वर्ष 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से पाकिस्तानी नंबरों और संदिग्ध डेटा के सुराग मिले हैं। इन सामग्रियों की फोरेंसिक जांच जारी है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!