
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- फर्जी बिल बनाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में डीजीजीआई, लुधियाना ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित तीन कंपनियों मेसर्स आरडी एंटरप्राइजेज, मेसर्स आशी स्टील इंडस्ट्रीज और मेसर्स अभी एलॉयज की जांच की। ये कंपनियां लोहे व स्टील के सामान के ट्रेडिंग की आड़ में बिना किसी वास्तविक सप्लाई के 87.91 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बना रही थीं।

जीएसटी इंटेलिजेंस अधिकारियों ने तीन व्यावसायिक इकाइयों के अंतरराज्यीय घोटाले का खुलासा करते हुए फर्जी बिलिंग रैकेट में शामिल रमन कुमार चौरसिया और देविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ये कार्रवाई डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई), लुधियाना की ओर से की गई। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन पर 13.41 करोड़ रुपये का जीएसटी धोखाधड़ी करने का आरोप है।
वित्त मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। डीजीजीआई, लुधियाना ने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित तीन कंपनियों मेसर्स आरडी एंटरप्राइजेज, मेसर्स आशी स्टील इंडस्ट्रीज और मेसर्स अभी एलॉयज की जांच की। ये कंपनियां लोहे व स्टील के सामान के ट्रेडिंग की आड़ में बिना किसी वास्तविक सप्लाई के 87.91 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बना रही थीं। इसके जरिये इन्होंने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत फायदा उठाया। वित्त मंत्रालय के अनुसार, यूपी के डीजीजीआई, लखनऊ और पंजाब के डीजीजीआई, लुधियाना कार्यालयों के बीच समन्वय से यह घोटाला उजागर हुआ।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त