बिहार की जनता की आवाज बनेगी ’हिन्दू सेना’ पार्टी- शिवदीप लांडे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार की जनता की आवाज बनेगी ’हिन्दू सेना’ पार्टी- शिवदीप लांडे

-पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की सियासी पारी शुरू, बनाई ’हिन्दू सेना’ पार्टी -पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर करेगी काम

पटना/शिव कुमार यादव/- बिहार को बदलने और विकास की दिशा में ले जाने के लिए बिहार के सिंघम व 2006 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी हिन्दू सेना का गठन किया है। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद सेवा और समर्पण पर काम करेगी और बिहार की जनता की आवाज बनेगी। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी लांडे ने पिछले साल इस्तीफा दिया था।

बिहार के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने मंगलवार को राजनीति में कदम रखते हुए अपनी सियासी पारी का ऐलान करते हुए नई राजनीतिक पार्टी ’हिन्दू सेना’ के गठन की घोषणा की। पटना के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करेगी और बिहार की जनता की आवाज बनने का प्रयास करेगी। यह घोषणा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

2006 बैच कैडर के आईपीएस रहे लांडे
2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे लांडे ने पिछले साल सितंबर में भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज थीं।

अपनी बेबाक और कड़क छवि के लिए मशहूर लांडे को बिहार में ’सिंघम’ और ’सुपरकॉप’ जैसे नामों से जाना जाता है। उन्होंने पटना, पूर्णिया, अररिया और मुंगेर जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।

’मैं जनता के बीच…’
लांडे ने कहा, “18 साल तक वर्दी में बिहार की सेवा करने के बाद अब मैं जनता के बीच एक नई भूमिका में आना चाहता हूं। हिन्दू सेना पार्टी बिहार को बदलने और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करेगी।“ पार्टी का चुनाव चिह्न खाकी पृष्ठभूमि में त्रिपुंड बताया गया है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले में जन्मे लांडे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा में कदम रखा था। बिहार में उनकी पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में हुई थी, जहां से उनकी तेज-तर्रार अफसर की छवि बनी। अब लांडे बिहार को बदलने के लिए अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है और पार्टी के गठन की घोषणा के साथ बिहार के सियासी मैदान में कूद गए हैं। अब देखना यह है कि लांडे की हिन्दू सेना बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी या फिर भाजपा, कांग्रेस, जेडीयू या आरजेडी से गठबंधन करेगी। अभी श्री लांडे ने यह साफ नही किया है। लेकिन आने वाले समय में तस्वीर साफ होने की संभावना है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox