40 वर्ष बाद द्वारका मोड़ 55 फुटा रोड की प्रशासन ने ली सुध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

40 वर्ष बाद द्वारका मोड़ 55 फुटा रोड की प्रशासन ने ली सुध

-55 फुटा सड़क का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी

विशेष समाचार (वीके शर्मा) नई दिल्ली/- उत्तम नगर विधानसभा के अंतर्गत द्वारका मोड़ स्थित 55 फुटा रोड पर पिछले 40 सालों से बदहाल बना हुआ था। स्थानीय निवासी काफी परेशानी झेल रहे थे और बार-बार इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद प्रशासन ने 40 वर्ष बाद इस 55 फुटा रोड की सुदाली है। इतना ही नहीं इस मार्ग का निर्माण कार्य आप जोर-शोर से शुरू हो चुका है जिसको देखते हुए अब लोगों ने भाजपा सरकार की कार्य शैली की सराहना की है।
दरअसल इस सड़क के न बनने का मुख्य कारण था कि इस कच्ची सड़क के नीचे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की दो पेट्रोल वाली पाइपलाइन निकलती है जो दिल्ली से पंजाब तक पेट्रोल सप्लाई का एक जरिया है। सुरक्षा कारणों से इस 55 फुटा सड़क को पक्का नहीं बनाया गया है। इस कारण से यहां रहने वाले निवासियों को धूल मिट्टी का सामना करना पड़ता है और बरसात में जल भराव के कारण यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान ने अपने पत्राचार और आरटीआई के माध्यम से सरकार के कानों तक अपनी यह मांग पहुंचाई। निरंतर बातचीत होते रहने के बाद आखिरकार पिछले साल के अंत में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने 55 फुटा द्वारका मोड़ स्थित मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़क बनाई जाने वाले कार्य को मंजूरी दे दी है। इस कार्य के लिए दिल्ली सरकार में तत्कालीन विधायक नरेश बालियान के बजट से टेंडर भी पास होकर निर्माण कार्य ठेकेदार को अलॉट हो चुका है।
आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद 29 दिसंबर 2024 को विधिवत रूप से इस सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। सरकार द्वारा पारित टेंडर के अनुसार यह सड़क कुल एक किलोमीटर और 700 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ तैयार की जा रही है।
स्थानीय निवासी डीके शर्मा का मानना है कि अगर चौड़ाई की बात करें तो 55 फुट चौड़ी यह सड़क वास्तव में इस क्षेत्र के लिए एक जीवन मार्ग साबित हो सकेगी। बहरहाल लोगों में इस बात को लेकर खुशी है कि देर से ही सही लेकिन उनके क्षेत्र में विकास की धारा बहनी आरंभ हो गई है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox