जल्द ही रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल होगा झज्जर जिला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल्द ही रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल होगा झज्जर जिला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के झज्जर जिले के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिले में रोजान कोरोना से संक्रमित मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन ने भी अब राहत की सांस ली है। शनिवार व रविवार को करीब 18 मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हे स्वास्थ्य विभाग ने छुट्टी दे दी। जिसे देखते हुए यह संभावना लगाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में झज्जर जिला एक बार फिर रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल हो जायेगा।
                                 दरअसल दिल्ली की आजापुर सब्जी मंडी से जुड़े व्यापारियों व हरियाणा से दिल्ली में रोजान सफर करने वालों की वजह से झज्जर जिला कोरोना की चपेट में आ गया था। और जिले में एकदम से कोरोना मरीजों की संख्या सैंकड़े के आस-पास पंहुच गई थी जिसे देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए पूरे जिले को रेड जोन घोषित कर सभी तरह की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब जिले में स्थिति तेजी से सुधर रही है और 91 कोरोना संक्रमितों में से 53 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके है। जिसकारण जिले के तीन मंडल झज्जर, बेरी व बादली पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुके है लेकिन अभी भी बहादुरगढ़ कि स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में झज्जर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रणदीप पुनिया ने बताया कि बहादुरगढ़ में अभी भी 38 एक्टिव मरीज है। जिनका विभिन्न जगहों पर ईलाज चल रहा है। उन्होने बताया कि पिछले दो दिन में जिले के करीब 18 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जल्द ही बहादुरगढ़ के मरीज भी ठीक हो जायेंगे। जिसके बाद झज्जर जिले के जोन को लेकर भी विचार किया जायेगा। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो झज्जर जिला जल्द ग्रीन जोन में आ जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox