मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है। लेकिन कुछ ऐसाी संस्थाऐं व समाजसेवी भी है जो जनसेवा के साथ-साथ देश सेवा का भी बीड़ा उठाये हुए है। ऐसी ही एक संस्था मानव कल्याण सेवा समिति ने भी रक्तदान के माध्यम से समाज व देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का कार्य निरंतर जारी रखा हुआ है। समिति कोरोना काल के दौरान देशभर में लगायें गये लाॅक डाउन के तहत नजफगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में न केवल जरूरतमंद व गरीबों की सहायता कर रही है। बल्कि कोरोना बिमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है।

मानव कल्याण सेवा समिति के चेयरमैन योगेंश शर्मा रक्त दान करते हुए।


                                    रविवार को नजफगढ़ के रोशनपुरा में मानव कल्याण सेवा समिति ने प्रीतमपुरा ब्लॅड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका रक्तदान शिविर का आयोजन नजफगढ़ एसडीएम सौम्या शर्मा के निर्देशानुसार किया गया। शिविर में करीब 50 महिला व पुरूषों ने रक्तदान किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के चेयरमैन योगेंश शर्मा ने बताया कि समिति के कार्यालय में लाॅक डाउन के नियमों को पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जनशक्ति एकता मंच के संस्थापक अमित गौड़, ई टीवी भारत के पत्रकार रवि, वरिष्ठ पत्रकार अरूण प्रकाश शास्त्री, संजीव शर्मा परशुराम सेवा दल, जसवंत रोहिल्ला सीए, रोशनपुरा प्रधान तेजपाल सिंह, आम आदमी पार्टी के नेता विशाल मित्तल, समाजसेवी व पूर्व शिक्षाविद् विनोद बंसल, समिति प्रधान भगतराम वत्स, रविन्द्र प्रधान फ्रेन्डस स्टूडियो ने अपना भाग लेकर अपना सहयोग दिया। समिति की सचिव अनुराधा सक्सेना ने सभी दानदाताओं का पंजीकरण किया और डा. अनुराग ने सभी की जांच की। जिसके बाद ही रक्तदाताओं का रक्त लिया गया। समिति ने रक्तदान करने वाले सभी दानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हे पौष्टिक जलपान भी कराया गया। समिति के चेयरमैन श्री शर्मा ने इस अवसर बताया कि समिति कोरोना काल में सभी की सहायता कर रही है और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। समिति क्षेत्र में सैनिटाइजेशन व मास्क का भी वितरण कर रही है और गरीब बच्चों के लिए दूध तथा बुजुर्गों के लिए चाय व बिस्कुट का इंतजाम भी कर रही है। उन्होने रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले व सहयोग करने वाली सभी संस्थाओं और समाजसेवियों का आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox