
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के झज्जर जिले में वैसे तो कोरोना बिमारी अब पूरी तरह से नियन्त्रण में बताई जा रही है। लेकिन फिर भी जिला उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिले में अभी एक सप्ताह तक लाॅक डाउन 3.0 के सभी नियम व कानून लागू रहेंगें। उन्होने यह कदम एहतियातन उठाते हुए कहा कि लाॅक डाउन 4.0 में अभी कोई छूट नही दी जायेगी।
जिला उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि झज्जर जिले के बहादुरगढ़ मंडल में अभी भी 35 कोरोना पाॅजिटिव केस मौजूद है। जिसे देखते हुए जिले में छूट देना सुरक्षा के लिहाज से अभी ठीक नही होगा। उन्होने कम से कम एक सप्ताह तक प्रशासन को यथा स्थिति बनाये रखने के आदेश देते हुए कहा कि वैसे तो अब जिले में स्थिति पूरी तरह से नियन्त्रण में है और आज भी 3 कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे है। यहां बता दें कि एक दिन पहले ही उपायुक्त ने झज्जर जिले के तीन मंडल बेरी, बादली व झज्जर को पूरी तरह से कोरोना मुक्त घोषित करने का ऐलान किया था। लेकिन बहादुरगढ़ को लेकर अभी भी प्रशासन पर दबाव बना हुआ है। लेकिन जैसे ही आज तीन और मरीज ठीक होकर घर लौटे तो उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि आज दिन सुकून भरा है। कम से कम लोग ठीक होकर घरों को लौट रहे हैं। उन्होने सभी अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अगले एक सप्ताह तक जिले में लाॅक डाउन की यथा स्थिति बनाकर रखी जाये। स्वास्थ्य विभाग को पूरे जिले में पुराने मरीजों पर भी नजर रखने और जिन जगहों से कोरोना का फैलाव हुआ था वहां साफ-सफाई सैनिटाइजेशन करने की हिदायत दी।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप